मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। कोरोना संक्रमण के चलते मध्यप्रदेश शासन ने नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों का लाभ प्राप्त करने हेतु लोकसेवा केंद्रो को पुन: संचालित कर दिया है। लोकसेवा केंद्रो पर नागरिक पूरी सतर्कता एवं सोशल डिस्टेंस का पालन कर अपने दस्तावेज संबंधी सेवाओं का लाभ ले रहे है। विदित है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कुछ चुनिंदा सेवाओं का लाभ समाधान एक दिवस योजना के तहत नागरिकों को दिया जा रहा है। जिससे तुरंत कार्य होने से लोगों में प्रसन्नता व्याप्त हो रही है ऐसा ही आगर मालवा लोकसेवा केन्द्र में मात्र एक-घण्टे में आय का प्रमाण पत्र पाकर आगर निवासी अंकित पिता दीपचंद जैन की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। अंकित का कहना है, कि पहले इसी काम के तीन-चार दिन लग जाते थे, मगर अब उसे कुछ ही समय में आय का प्रमाण पत्र मिल गया है। अंकित को इकोनोमिकी विकर सर्टिफिकेट बनवाने हेतु आय के प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी इसलिए उसने लोकसेवा केन्द्र आगर में मंगलवार को सुबह आय का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत दिया और एक घन्टे में आय का प्रमाण पत्र मिल गया है। अंकित को विश्वास नहीं हुआ, कि सरकारी कार्यालयों में इतनी तत्परतापूर्वक कार्य हो रहे है। तत्काल सेवा से उसे समय और धन की बचत हुई है।साथ ही कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिली है। लोकसेवा केन्द्र आगर से एक घण्टे में आय का प्रमाण पत्र पाकर अंकित खुशी-खुशी म.प्र.शासन को धन्यवाद देते हुए अपने घर को रवाना हो गया।
समाधान एक दिवस योजना में नागरिकों को तत्काल मिल रहा चुनिंदा सेवाओं का लाभ