प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह ने सुसनेर पहुंचकर दी स्वर्गीय राणा यशवंत सिंह को श्रद्धांजलि 






मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह गुरुवार दोपहर 3 बजे सुसनेर पहुंचे, जहां विधायक श्री राणा विक्रमसिंह के बड़े भाई स्व. श्री यशवंतसिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री सिंह ने परिवार के सदस्यों को इस संकट की घड़ी में ढांढस बंधाया। इसके बाद श्री दिग्विजयसिंह आगर पहुंचे, जहां लगभग 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह से भेंट की। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्री दिग्विजयसिंह के पुत्र पू्र्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आगर विधानसभा प्रभारी जयवर्धनसिंह भी उनके साथ रहे। आगर में कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, दुर्गा पालीवाल, राजमल सोनी राव, राजेंद्रसिंह राव, नरेंद्रसिंह तनोडिय़ा, पिंटु जायसवाल, देवकरण गुर्जर, नीलेश पटेल, विपिन वानखेड़े, अंकुश भटनागर, राजकुमार गोरे, सत्यनारायण अटल, हनुमानदास गुप्ता, काजी वसीउद्दीन, शंकरसिंह गरबड़ा, शीतल जैन, रामेश्वर कारपेंटर सहित अन्य प्रतिष्ठित कांग्रेसजनों ने श्री दिग्विजयसिंह से भेंट की।