मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह दिनांक 11 जून को 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर नृसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़ होते हुए दोपहर 1.30 बजे सुसनेर पहुंचेंगे, जहां वे विधायक राणा विक्रमसिंह के निवास पर जाएंगे। उसके बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चतुर्भुज भूतड़ा के निवास पर जाएंगे। दोपहर 3.30 बजे सुसनेर से प्रस्थान कर 4 बजे आगर पहुंचेंगे। आगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करने के पश्चात 4.30 बजे कानड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। कानड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट के पश्चात 5.30 बजे कानड़ से प्रस्थान कर 9 बजे भोपाल पहुंचेगे।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह 11 जून को आगर दौरे पर