कलेक्टर ने गो-अभयारण्य सालरिया का निरीक्षण किया


मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने शुक्रवार को गो-अभयारण्य सालरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने उप संचालक सालरिया एसव्ही कोसरवाल से वर्तमान में मौजूद गायों की संख्या, कार्यरत् अधिकारी-कर्मचारी, गायों हेतु भूसे की उपलब्धता, पेयजल आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गाय के शेडों में घूमकर गायों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने स्वस्थ्य तथा अस्वास्थ्य एवं कमजोर गायों को अलग-अलग शेड में रखकर अच्छी देखरेख करने के निर्देश दिए। भूसा भण्डार गृह का निरीक्षण कर कलेक्टर ने गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा रखने के निर्देश उप संचालक को दिए। उन्होंने गो-अभयारण्य परिसर में गो-काष्ट निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन कर गो-काष्ट की सप्लाई आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गो-अभयारण्य स्थित ट्यूबवेल की विद्युत मोटर खराब होने पर उसे दुरुस्त करवाकर लगवाने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए। इस अवसर पर तहसीलदार ओशिन विक्टर सहित गो-अभ्यारण्य के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।