आगर जिले में वर्षा की स्थिति


मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। जिले में एक जून से अब तक 60.2 एमएम औसत वर्षा दर्ज की गई है। दर्ज वर्षा में आगर तहसील में 102 एमएम, बड़ौद तहसील में 50 एमएम, नलखेड़ा तहसील में 56.7 एमएम तथा सुसनेर तहसील में 32 एमएम वर्षा  हुई है।  पिछले 24 घंटे में नलखेड़ा  तहसील में 7.3 एमएम वर्षा दर्ज हुई है, शेष तीन तहसीलों में शून्य वर्षा दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में विगत वर्ष एक से 13 जून के मध्य शून्य वर्षा दर्ज हुई थी।