स्वयं का पंजीयन करें जीवन शक्ति योजना में घर बैठे आय के लिए

मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी संगिमण से सुरक्षा के उपाय अंतर्गत शहरी महिलाओं को घर बैठे सूती कपड़े के मास्क निर्माण कर रोजगार की उपलब्धता हेतु ''जीवन शक्ति योजनाÓÓ प्रारंभ की गयी है।  मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजनांन्तर्गत वेबसाईट पर शहरी क्षेत्र की इच्छुक महिलाएं अपना पंजीयन स्वयं कर सकती है या दूरभाष क्रमांक 0755-2700800 पर फोन करके भी अपना पंजीयन करवाया जा सकता है। योजनांतर्गत पंजीकृत महिलाओं को 8ग्4 साईज का सूती कपडे का मास्क निर्मित कर संबंधित निकाय को प्रदाय करना है। जिले में सभी पंजीकृत महिलाओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाईल में कार्य आदेश का एसएमएस शासन द्वारा प्रदाय किया जाएगा। जिला स्तर पर योजना कलेक्टर श्री संजय कुमार के मार्गदर्शन में रहेगी। योजना के क्रियान्वयन हेतु सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नोडल अधिकारी निकाय हेतु नामांकित किया गया है, जिससे महिलाओं को योजना का पूर्णं लाभ मिल सके। योजनांतर्गत प्रत्येक मास्क निर्धारित मापदंड अनुसार निर्मित कर संबंधित नगरीय निकाय में महिला को जमा करने पर एक पावती प्रदाय की जाएगी, जिसकी दूसरी प्रति में कार्य आदेश क्रमांक से पोर्टल में सत्यापन किया जाएगा। तदोपरांत 11 रुपए प्रति मास्क के मान से महिलाओं के पंजीकृत खातों में राशि सीधे शासन से हस्तांतरित होगी।  जीवन शक्ति योजना अंतर्गत सभी इच्छुक शासकीय एवं अशासकीय संस्थाएं नोडल अधिकारी से 11 रुपए प्रति मास्क राशि भुगतान कर भी प्राप्त कर सकती हैं। विक्रित मास्क का विवरण नामित अधिकारी पोर्टल पर जानकारी तत्काल दर्ज करेंगे। इसके बाद विक्रय किये गये मास्कों की राशि नकद अथवा डिमांड ड्राफ्ट के आधार पर मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम भोपाल को राशि शासन निर्देशानुसार जमा करा दी जाएगी।