मालवा-दर्पण समाचार/ आगर-मालवा। 11 अप्रैल को सुसनेर विधायक राणा विक्रमसिंह ने क्षेत्र के किसान भाइयों से आग्रह करते हुए कहा कि देश के कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने के नाते आज का समय समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने तथा कोरोना महामारी के खिलाफ मिलकर लडऩे का है। गरीबों का भरण पोषण होता रहे एवं हमारी विधानसभा का कोई भी नागरिक भूखा ना सोए, इसके लिए हम प्रतिबद्ध है, लेकिन अब मुझे आप सभी किसान भाइयों की जरूरत है। इसलिए में आप सभी से आग्रह करता हूं कि मदद के हाथ संकल्प के साथ आगे बढ़ाते हुए आप अपनी क्षमता के अनुसार गेहूं का अंशदान अवश्य दे, साथ ही यह भी कहा कि पहले चरण में हमने मदद के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया था, लेकिन लॉकडाउन आगे बढऩे के संकेत है। इसलिए आप सभी के सहयोग की अभिलाषा है। आप अपनी क्षमता के अनुसार राणा हॉउस सुसनेर पर गेहूं का दान अवश्य दे। बता दे कि कोरोना महामारी के खिलाफ मानवता की लड़ाई में जरूरतमंदों के लिये क्षेत्र के किसान भाइयों से श्रदानुसार अंशदान के लिए सहयोग के लिए विधायक राणा विक्रम सिंह के अनुरोध पर राणा हाउस पर अर्जुनसिंह ने 11 क्विंटल, विक्रम जाट ने 5 क्विंटल, हेमराज जाट ने 5 क्विंटल, गजेंद्र यादव ने 2 क्विंटल, संजय जाट ने 2 क्विंटल, राणा विश्वराज सिंह ने 1 क्विंटल गेहूं का अंशदान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विधायक राणा विक्रमसिंह ने सभी का धन्यवाद एंव आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मदद के हाथ संकल्प के साथ अभियान की शुरुआत करते हुए मैने 5 क्विंटल गेहूं का अंशदान किया है, साथ ही में सभी किसान भाइयों से आग्रह करता हूं कि गेहूं एवं चना दान में अपनी भागीदारी अपनाएं एवं अपने कर्तव्य को निभाए। यह जानकारी सुसनेर से मालवा-दर्पण के प्रतिनिधि गिरिराज बंजारिया ने दी।
जरूरतमंदों के लिए 50 हजार की राशि नकद दी एसडीएम को
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कावल ने कोरोना महामारी में लॉकडाउन को देखते हुए जरूरतमंदों के सहयोग के लिए 50 हजार रुपए की नगद राशि विश्राम गृह पर एसडीएम मनीष जैन को दी गई। यह जानकारी सुसनेर से मालवा-दर्पण के प्रतिनिधि गिरिराज बंजारिया ने दी। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामसिंह कांवल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चतुर्भुज दास भूतड़ा, दिलीप जैन, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राधेश्याम सूर्यवंशी खेराना, मंडल महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा देवीसिंह सिसौदिया, मंडल महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा संजय चौहान मौजूद थे।