वायरस जाति-धर्म नहीं देखता सब सावधानी बरते, इसी में सबकी  भलाई

मालवा-दर्पण न्यूज/ आगर-मालवा। जी हां कोई भी बीमारी, वायरस, कोई भी प्राकृतिक आपदा जाति धर्म देखकर नहीं आती है। इतिहास साक्षी है जब-जब भी प्राकृतिक आपदा वो किसी भी रूप में आइ हो, उसने अपनी चपेट में सबको लिया है। पिछली बरसात के बारे में सोचकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आफत की उस बरसात ने   अनेक परिवार बेसहारा कर दिए। कहीं-कहीं तो हालात आज भी सामान्य नहीं हुए है। कहने का तात्पर्य यह है कोई भी महामारी जाति, धर्म देखकर व्यवहार नहीं करती, जिस प्रकार एक बेकाबू वाहन सड़क पर किसी को भी रोंद जाता है  वैसे ही महामारी सबको अपनी चपेट में ले लेती हैं। इस समय हर समाज के हर धर्म के जवाबदार  शिक्षित लोगों को आगे आकर उन लोगों को समझाना होगा जो इस कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी को भी हल्के में ले रहे  है। अमेरिका, इटली, स्पेन जैसे देश भी इस महामारी से तौबा कर रहे हैं। भारत   में इसका ज्यादा असर नहीं होना आपकी किस्मत ही समझो और शुक्रिया अदा करो ऊपर वाले का। आप और आपका परिवार सलामत है   जवाबदारी आप सब समाज के  लोगों की है। इस महामारी की भयानकता के बारे में उन लोगों को सावधान करें जो  इस संकट  को भी जाति, धर्म, राजनीति के नजरिये से देख रहे है। यदि हम अब भी नहीं समझते है तो  देश दुनिया में होने वाली तबाही के गुनाहगार हम भी होंगे और शायद ऊपर वाला भी हमें माफ नहीं करेगा, क्योंकि सब कुछ लूटा के होश में आए तो क्या हुआ। कोरोना को हराना है तो लॉकडाउन में रहना है। अपने-अपने घर में रहे सुरक्षित रहे। आपकी एकता के सामने कोरोना हारेगा, अवश्य हारेगा। 
जिन देशों में समय पर लॉकडाउन नहीं किया गया जरा उन आंकड़ों  पर भी एक नजर डाले
अमेरिका- दुनिया के सबसे उन्नतिशील देश अमेरिका में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 5 लाख को छूने वाला है। यहां लगभग 15 हजार मौत हो चुक है। 
स्पेन- स्पेन में भी दो लाख से अधिक लोग संक्रमित है तथा यहां भी मौत का आंकड़ा 14 हजार के आसपास है। 
इटली- इटली में भी अब तक 12 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है और तीन लाख के लगभग लोग संक्रमित है। 
अमेरिका देशे उन्नतिशील देश में अस्पतालों से लाशे ले जाने के लिए ट्रकों की व्यवस्था की जा रही है। अब आप इस आंकड़ों को देखकर फैसला लीजिए क्या आप घर में रहेंगे या बाहर। फैसला आपको करना हे। 



आगर में नजर आया संपूर्ण  लॉकडाउन का असर
आगर कलेक्टर संजयकुमार के निर्देश के अनुसार 9 अप्रैल को आगर जिले में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। बाजार में इसका असर दिखाई दिया। लोग घर से नहीं निकले।



एसपी के प्रयास से कियोस्क सेंटर पर लगे टेंट 
बुधवार को एसपी मनोजकुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम कियोस्क सेंटर पर भोजन के पैकेट बांटने पहुंची थी। उस समय लोग धूप में बैठे व खड़े थे। एसपी ने टेंट लगाने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को लोगों को टेंट की छाया नसीब हो गई। चित्र में देखिए आगर-मालवा में संपूर्ण लॉकडाउन के दृश्य यदि हम सबने मिलकर इस लड़ाई को ऐसे ही कुछ दिन और जारी रखा तो जीत हमारी ही होगी।