सराहनीय रही सेवाएं लॉकडाउन में प्रशासन की


मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। कोरोना संकट के कारण संपूर्ण आगर जिले को भी लॉकडाउन कर दिया गया। इस कठिन समय में कलेक्टर आगर संजयकुमार के निर्देश में स्व-सहायता समूह, समाजसेवी संस्थाएं, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका सहित प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए जरूरतमंद की निरंतर सेवा कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की हैं। यही नहीं सेवाएं निरंतर की जा रही है  समाज के इन देव दूतों का समाज हमेशा आभारी रहेगा। एसपी मनोजकुमार सिंह  भी  लगातार इस कार्य में अग्रणी दिखाई दे रहे हैं। इनके निर्देशन में पुलिस विभाग की टीम निरंतर दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था के साथ समाजसेवा में भी जुटी है।