प्रदेश में कुछ जिलों में बढ़ सकता है लॉकडाउन


मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा. देश में जारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ ही पक्ष विपक्ष के महत्वपूर्ण जवाबदार लोगों से चर्चा करने जा रहे हैं। अधिकतर राज्य के मुख्यमंत्री के साथ ही पक्ष विपक्ष के जवाबदर लोग इस समय लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में है, फिर भी राज्यों के जिन जिलों में संक्रमण नहीं है उनमें लॉकडाउन में कुछ नियमों की पाबंदी के साथ लॉकडाउन में छूट मिल सकती है। मध्यप्रदेश के 18 जिलों में संपूर्ण लाकडाउन रहना है। शेष जिलों में परिस्थिति के हिसाब से छूट मिल सकती है।