मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। जिले में 18 अप्रैल तक कुल 6 कोरोना पॉजीटिव मरीज तथा दो संदिग्ध मरीज है। जिले से 292 मरीजों के सैम्पल जांच हेतु भेजे गए है। जिनमें से 166 में जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें से 6 पॉजीटिव एवं 138 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 22 सेम्पल अमान्य हुए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में विदेशी यात्रियों की संख्या 10 है, सभी की स्थिति सामान्य है व क्वारेंटाइन में है। क्वारेंटाइन से 2020 लोगों को बाहर किया गया है। जिले में अन्य राज्यों से पलायन करने वाले लोगों की संख्या 2145 है, जिन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है। जिन पर आरआरटी, सब आरआरटी एवं मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।
जिले से भेजी 292 में से 166 जांच रिपोर्ट प्राप्त