मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। आगर-मालवा जिला वैसे शांतिपूर्ण जिला है, किंतु लॉकडाउन अवधि में पुलिस प्रशासन के लिए अग्नि परीक्षा की घड़ी में आगर एसपी मनोजकुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम की सेवा सराहनीय रही। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से तो महत्वपूर्ण कार्य किया, साथ ही समाजसेवा की भी अनूठी मिसाल पेश की। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के साथ एसपी मनोजकुमार सिंह दिन-रात जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सेवा कर रहे है। जिले की सीमाओं की सुरक्षा की जवाबदारी के साथ साथ जिले की आंतरिक सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। यही कारण है आगर जिले में पूर्ण शांति एवं सदभाव का वातावरण हैं।
जिले में पुलिस सेवा रही बेहतर