जनता के लिए  देवदूत बन सेवा में लगा पुलिस विभाग

मालवा-दर्पण न्यूज/आगर मालवा। लॉकडाउन के कठिन समय में सबसे अधिक जन सेवा पुलिस विभाग कर रहा है। जहां एक और कुछ लोग पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने में लगे, वहीं पुलिस दिन-रात लोगों की सेवा में लगी है। आगर एसपी मनोजकुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस की टीम जनसेवा के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों में भोजन भी बांट रहे है।