एक अपील आप सभी से : आपकी थोड़ी-सी मदद करेगी बहुत बड़ा सहयोग राष्ट्र के लिए


मालवा-दर्पण न्यूज। आदरणीय महानुभाव आज राम नवमी है। आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आज आप हम सब कोरोना के खिलाफ जंग  से जूझ रहे है। प्रशासन के साथ ही अनेक  समाजसेवी भी अपनी-अपनी सेवाएं दे रहे है। हमारा समाज बहुत बड़ा है। हमें लोगों को  सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए इस महामारी को जड़ से मिटाना है। इस समय समाज के जरुरतमंद लोगों को हमारी मदद की महती आवश्यकता है। इस समय अनेकता में एकता  की भारत की परंपरा का अनुसरण कर हर भारतीय अपनी-अपनी क्षमता अनुसार उनकी सेवा करें जिनको इस समय बहुत जरूरत है। समाज का बहुत बड़ा वर्ग जिसे मध्यम वर्ग कहा जाता है उनमें से भी अनेक परिवार इस समय संकट में है. वे लोकलाज के कारण सामने नहीं आ रहे हैं उनकी भी मदद हमें करना है। मेरा विशेष निवेदन हर अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनरों से है कि कम से कम एक दिन का वेतन जिला आपदा प्रबंधन कोष में जमा कराएं। आपके एक दिन के वेतन से  अनेक जरूरतमंद लोगों के घरों पर सहायता पहुंचेगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मदिन है। 
हमने रामायण में पढ़ा है
दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम राज तन काहु न व्यापा।।
हम भी यही प्रयत्न करें कि इस समय समाज में सब सुखी  रहे। आप यह न सोचे मैं आपको उपदेश दे रहा हूं। मैं आपसे निवेदन कर रहा हूं। मैं भी अपनी  पेंशन  से 1000 रुपए जिला आपदा प्रबंधन कोष जमा करूंगा। 
विशेष निवेदन आदरणीय कलेक्टर महोदय से कोशिश हो हम हर परिवार तक मदद के लिये जाएं। बाबा बैजनाथ हमेशा हमारे साथ है। 
संसृति के विक्षत पग रे,
चलती यह डगमग रे, 
अनुलेप सदृश तू लग रे
बह जा बन करुणा की तरंग
जलता यह जीवन पतंग
एक बार फिर निवेदन- तुम एक पैसा दोगे वो दस लाख देगा। 
आपका रामेश्वर कारपेंटर, आगर-मालवा  
मो. 9893176260