आज लॉकडाउन छूट की अवधि में दिखी ज्यादा भीड़


मालवा दर्पण न्यूज. आगर-मालवा। आज 6 अप्रैल बाजार खुलते ही बाजार में लोग खरीदी करने निकले। बढ़ती भीड़ देख प्रशासन भी अलर्ट रहा। नगर पालिका के सामने अस्पताल चौराहे पर छावनी झंडा चौक में लोगों की आवाजाही अधिक रही। इसका कारण 5 तारीख का संपूर्ण लॉकडाउन भी रहा। कियोस्क सेंटर पर भी भीड़ दिखाई दी। यहां पर भी पुलिस व्यवस्था की दरकार है।