आगर कृषि उपज मंडी में फसल नीलामी शुरू


मालवा-दर्पण न्यूज/आगर-मालवा। लगभग एक माह के अंतराल बाद आज कृषि उपज मडी में विधिवत फसल नीलामी का कार्य प्रात: 11बजे शुरू हो गया। कृषि मंडी अधिकारियों की उपस्थिति में लगभग 20 व्यापारी महानुभावों ने  कृषि उपज नीलामी में भाग लेकर फसल की खरीदी की। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 1925 तय किया गया है। कृषि मंडी आगर निरीक्षक सुरेश पोरवाल से मिली जानकारी के अनुसार आज मंडी में ग्राम पंचायत दाबडिय़ा एवं नरवल से 45 ट्रैक्टर में किसान भाई अपनी फसल लेकर आए थे। उसमें से 40 ट्रैक्टर की फसल की नीलामी हुई। 5 ट्रैक्टर वालों ने उपज नीलाम नहीं की। फसल नीलामी कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि किसी भी कीमत पर किसान भाई एक साथ इक_े न हो पाए, इसलिए ट्रॉलियों को एक-एक करके प्रवेश दिया गया। व्यापारी बंधुओं से मिली जानकारी के अनुसार किसानों को फसल का नकद भुगतान किया गया।